बिजनौर, अप्रैल 17 -- बिजनौर। कलक्ट्रेट सभागार में जिले के समस्त शासकीय एवं अर्ध शासकीय, सीबीएसई, आईसीएसई विद्यालयों के प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों की डीएम ने समीक्षा बैठक ली। इसके अलावा जिला टास्क फोर्स की बैठक में 20 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलने वाले टीडी, डीपीटी टीकाकरण अभियान की सफलता के निर्देश दिए। बालिकाओं को गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाने को एचपीवी टीकाकरण पर जोर दिया। बैठक में जिलाधिकारी ने विद्यालयों के प्रबन्धक/प्रधानाचार्यों से कहा कि छात्र-छात्राओं को एचपीवी संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान संचालित करें। उन्होंने बताया कि एचपीवी यह एक सामान्य वायरस है, जो आगे चलकर विशेष रूप से बालिकाओं में गंभीर बीमारियों जैसे गर्भाशय ग्रीवा कैंसर का कारण बन सकता है। यह भी पढ़ें- एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह है सुरक्षित: सिविल सर्जन समय पर टीका...