देवरिया, अक्टूबर 8 -- भागलपुर हिन्दुस्तान संवाद। मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के तहत पंडित जवाहर लाल नेहरू कृषक इंटर कॉलेज महुआबारी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मईल पुलिस द्वारा बालिकाओं को जागरूक किया गया। छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा के बारे में बताया गया।साथ ही पुलिस टीम ने विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 112 आपातकालीन पुलिस सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 181 वूमेन हेल्पलाइन, 1090 वूमेन पावर लाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन के बारे में बताया। इसके साथ ही सरकार द्वारा संचालित योजनाओं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि के बारे में भी जानकारी देकर जागरूक किया गया। इस दौरान उपनिरीक्षक रमेश चन्द्र कुशवाहा, सिपाही ई...