शामली, अप्रैल 16 -- शामली। शहर के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में गुरूवार को हनुमान धाम शानी मंदिर के पुरोहित अंजनी तिवारी द्वारा बालिकाओं को ईश्वर में आस्था रखने और भारतीय संस्कृति के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने बालिकाओं से कहा कि पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव में आकर हम अपनी संस्कृति और सभ्यता से दूर होते जा रहे हैं। हमें अपनी परंपराओं को याद रखना चाहिए, जैसे बड़ों का सम्मान करना, छोटों के साथ प्यार से रहना और घर आए अतिथि का सम्मान करना। यह हमारे सांस्कृतिक मूल्य हैं, जिन्हें हमें संजोकर रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि आजकल हम मोबाइल का अधिक उपयोग करते हैं, जिसके कारण हम अपने परिवार और समाज से दूर होते जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- मेधावियों को मिले संस्कार, 246 छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान हमें अपने परिवार के सदस्यों और आए...