बालिकाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक
चंदौली, जून 6 -- चंदौली। मिशन शक्ति फेज-5 के तहत एसपी आकाश पटेल के निर्देश पर जिले केसभी थाने की एंटीरोमियों टीम ने शनिवार को बाजारों, कस्बों, अत्याधिक भीड़भाड़ वाले स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान संचालित योजनाओं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेन्टर, 181 महिला हेल्पलाइन, पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला योजना, प्रदेश में स्थापित महिला शरणालय, शक्ति सदन व सखी निवास योजनाओं की भी जानकारी दी। साथ ही थाना स्थानीय पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र का कार्य, उददेश्य, उपलब्ध करायी जाने वाली सेवाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.