प्रयागराज, अप्रैल 19 -- प्रयागराज। शिक्षा मंत्रालय के अवर सचिव राम निवास ने सीमैट एलनगंज में चल रहे प्रदेश के सात जिलों के 80 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के वार्डन सशक्तिकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का रविवार को निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बालिका शिक्षा के सभी पहलुओं तथा केजीबीवी योजना के बारे में अभिमुखीकरण और वार्डन की भूमिका की स्पष्टता के बारे में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से समझ विकसित की जा रही है जो कि केजीबीवी की बालिकाओं के सर्वांगीण विकास में सहायक होंगी। अवर सचिव का स्वागत बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार तथा राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ से यूनिसेफ की सलाहकार सरिता सिंह ने किया। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा संतोष तिवारी, जिला नोडल बालिका शिक्षा शत्रुंजय शर्मा तथा पंकज त्रिपाठी ने प्रशिक्षण में सहयोग किया।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.