हाजीपुर, अप्रैल 23 -- सर्वाइकल कैंसर पर होगा प्रभावी प्रहार हाजीपुर। नि.सं. जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देशानुसार जिले में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु "गार्डासिल " टीकाकरण का व्यापक विशेष अभियान सफलतापूर्वक संचालित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य किशोरियों को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस संक्रमण से सुरक्षित रखते हुए भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के खतरे को कम करना है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सुनियोजित कार्ययोजना के तहत जिले के सभी प्रखंडों में चरणबद्ध तरीके से टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए। आंगनबाड़ी केंद्रों, सरकारी एवं निजी विद्यालयों तथा सामुदायिक स्थलों पर विशेष शिविर लगाकर पात्र बालिकाओं को टीका प्रदान किया गया। इसी क्रम में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-211,जलालपुर (प्रखंड लालगंज) में आयोजित टीकाकरण सत्र के...