लोहरदगा, मई 10 -- लोहरदगा, संवाददाता। गुरुकुल शांति आश्रम लोहरदगा में 21 से 27 मई तक रानी लक्ष्मीबाई आर्य वीरांगना शिविर का आयोजन किया जाएगा। पहली बार लोहरदगा में बच्चियों के लिए इस तरह का शिविर आयोजित हो रहा है। इसमें राज्य भर के 100 चुनिंदा बच्चियों भाग लेंगी । इसका आयोजन झारखंड प्रदेश आर्य वीर दल के द्वारा किया जा रहा है। पिछले कई सालों से इस तरह के शिविर युवाओं के लिए किया जाता रहा है। झारखंड आर्य वीर दल के संचालक आचार्य शरच्चंद्र आर्य, महामंत्री गणेश कुमार शास्त्री ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य बेटियों को निडर, आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने के साथ जीवन में आने वाली तमाम चुनौतियों का सामना करने की विद्या बताई जाएगी। शिविर में बच्चियों को लाठी चलाना, भाला और तलवार चलने, जूडो- कराटे, योगासन, प्राणायाम के अलावा भारतीय संस्कृति, वैदिक वैचार...