प्रयागराज, मार्च 31 -- सीमैट में चल रहे केजीबीवी वार्डन प्रशिक्षण का समापन मंगलवार को हुआ। मास्टर ट्रेनर संतोष तिवारी, डॉ. ममता स्वर्णकार, भारती मिश्रा और सीमा सावलानी ने जेंडर संवेदनशीलता, सामुदायिक सहभागिता और विद्यालय विकास पर प्रशिक्षण दिया। नेशनल मेंटर शत्रुंजय शर्मा ने आईसीटी, साइबर हाइजीन और डिजिटल सिटिजनशिप पर जानकारी दी। समापन समारोह में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने बालिकाओं की सुरक्षा, कानूनी प्रावधानों और शत-प्रतिशत नामांकन पर जोर दिया। इस अवसर पर डॉ. रश्मि चौहान, डॉ. अंकिता दुबे, सरिता सिंह आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...