बिजनौर, जून 8 -- स्कूलों में बालिकाओं को स्वास्थ्य व स्वच्छता संबंधी सहायता प्रदान करने के लिए जल्द ही माहवारी स्वच्छता प्रबंधन कॉर्नर स्थापित होंगे। जिसका नोडल विद्यालय की शिक्षिका को बनाया जाएगा। परिषदीय जूनियर स्कूलों में इसके लिए मीना मंच समकरता को प्रभाव दिया जाएगा। इस संबंध में डायरेक्टर महेंद्र देव का पत्र जारी हो गया है। माहवारी स्वच्छता प्रबंधन से संबंधित विद्यालयों में शिक्षा व जागरूकता उत्पन्न करने के निर्देश उच्चतम न्यायालय द्वारा एक रिट के निस्तारण में जारी किए गए। इसके पश्चात मुख्य सचिव शासन एसपी गोयल द्वारा समस्त जूनियर व माध्यमिक विद्यालय में महावारी स्वच्छता के संबंध में जागरूकता व कॉर्नर स्थापित करने के निर्देश जारी किए जा चुके हैं। इसके साथ-साथ सभी सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में जरूरत के समय बालिकाओं को सेनेट...