सीतापुर, अप्रैल 7 -- शिव श्री शिव शंकर लाल स्मारक शिक्षण संस्थान में पुरस्कार और परीक्षा परिणाम वितरण का हुआ आयोजन पैंतेपुर, संवाददाता। विद्यालय छात्र-छात्राओं को राष्ट्र की भावी सुयोग्य नागरिक बनाने में अपनी अहम भूमिका का निर्माण करते है। साथ ही साथ एक शिक्षक बच्चों के निर्धारित पाठ्यक्रम के अतरिक्त संस्कारित बनाने में अपना अमूल्य योगदान देते हैं। शिक्षा के बल पर ही मनुष्य समाज और राष्ट्र की उन्नति में सहायक होता है। बालकों को शिक्षा प्रदान करना जितना आवश्यक है उससे अधिक बालिकाओं को शिक्षा देना। बालिकाओं को शिक्षा दिलाने में अभिभावकों को पीछे नहीं रहना चाहिए यह उद्गार उमाशंकर मिश्रा प्रधानाचार्य शिव श्री शिव शंकर लाल स्मारक शिक्षण संस्थान में स्कूल प्रांगण में पुरस्कार और परीक्षा परिणाम वितरण करते हुए व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...