रांची, अप्रैल 23 -- तमाड़, प्रतिनिधि। दिगंबर जैन मंदिर तमाड़ में दिगंबर जैन समाज रांची की सक्रिय संस्था जैन महिला जागृति द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर तीन बालिकाओं की शादी के लिए सहयोग प्रदान किया गया। संस्था की ओर से कन्यादान स्वरूप स्टील अलमीरा, लहंगा-चुन्नी सेट, बर्तन सेट, बेडशीट, गैस स्टोव, कंबल, राशन सामग्री एवं नगद राशि दी गई। कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्षा प्रतिभा बड़जात्या, उपाध्यक्ष स्मिता पांड्या, मोनिका ठोल्या, सरोज पांड्या, सीमा गंगवाल, सिम्मी बड़जात्या, सीमा बड़जात्या, रेखा सोगानी, बीना लुहारिया, बबीता सोगानी, प्रिया जैन और शोभा जैन उपस्थित थीं। अनूप बड़जात्या और राहुल बड़जात्या ने कार्यक्रम में विशेष सहयोग प्रदान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.