सिद्धार्थ, अगस्त 17 -- सिद्धार्थनगर। शैक्षिक सत्र 2026-27 में जनपद स्तर पर बालिकाओं की खेलकूद प्रतियोगिताओं एवं चयन प्रक्रिया का आयोजन 17 और 18 अगस्त को किया जाएगा। यह जानकारी जिला समन्वयक बालिका शिक्षा सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताएं जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होंगी। 17 अगस्त को बालिकाओं की तैराकी, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो और एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। वहीं 18 अगस्त को शतरंज, हैंडबॉल और हॉकी की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। जनपद स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को आगे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...