पीलीभीत, अप्रैल 19 -- विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद में हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन की ओर से मिशन शक्ति एवं अक्षय तृतीया पर बाल विवाह होने की संभावना को खत्म करने के लिए बाल विवाह के खिलाफ विशेष जागरुकता अभियान चलाया गया। न्यूरिया क्षेत्र की ग्राम पंचायत हरिकिशनापुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बालिकाओं और महिलाओं को बाल विवाह के दंड व बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में बताते हुए जागरूक किया गया। टीम ने बताया कि कहीं भी विवाह की जानकारी मिलने पर 1098 नंबर डायल करने की कहा गया। महिला कल्याण विभाग की समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना ,स्पॉन्सरशिप योजना निराश्रित महिला पेंशन योजना, टोल फ्री नंबर आदि की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- विवाह की संभावना को र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.