फिरोजाबाद, जून 3 -- थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के एक मोहल्ले में बाइक सवार मनचलों की हरकतों से स्थानीय किशोरियों, बालिकाओं का घर से निकलना दूभर हो गया है। कई बार लोगों ने उसे पकड़ने के प्रयास किया लेकिन वह हर बार लोगों को चकमा देकर भागने में सफल रहे। लोगों ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपी को पकड़ने की मांग की है। मोहल्ले को लोगों द्वारा थाने में शिकायती पत्र देते हुए कहा कि विगत 3 से 4 माह से बाइक सवारों द्वारा अलग अलग नम्बरों की बाइकों से मोहल्ले में आने जाने वाली बालिकाओं, किशोरियों का पीछा कर उनसे अश्लील हरकतें, निजी अंग का प्रदर्शन कर परेशान कर रहा है। वह उनसे अभद्र टिप्पणी कर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। जिससे स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। उसकी हरकतों के कारण बालिकाओं का घर से निकलना मुश्किल हो गया है।कई परिवार अप...