आगरा, जनवरी 23 -- शिवसेना ने संस्थापक बाला साहब ठाकरे की एक सौवीं जयंती धूमधाम से मनाई। सैकड़ों शिवसैनिक और महिला कार्यकर्ता सुबह से पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए। जिला प्रमुख वीनू लवानियां के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे और नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कलक्ट्रेट चौराहे पर प्रतिमा स्थापना की मांग की गई। इसके बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बाद में भंडारा, मिष्ठान वितरण, रक्तदान शिविर तथा कुष्ठ आश्रम में दवाइयां, भोजन, वस्त्र और फल वितरित किए गए। इस दौरान विनायक माने, कमल गुजारी, सुरेश प्रजापति, रश्मी वर्मा, अरुण कुमार, रिंकू गोला, महावीर गोला, राधारानी, कपिल शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.