कौशाम्बी, फरवरी 28 -- विकास खंड सरसंवा के चंपहा बाजार स्थित बाला प्रसाद दुबे शिक्षण संस्थान में होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने दमालू और शर्बत के कार्यक्रम का आयोजन किया और सभी ने मिलकर उत्साह से होली खेली। विद्यालय के प्रबंधक सुनील कुमार दुबे उर्फ गुड्डु ने बच्चों को होली का महत्व बताते हुए कहा कि यह त्योहार भाईचारे और प्रेम का प्रतीक है। उन्होंने बच्चों को गुलाल लगाते समय एकजुटता और सौहार्द के महत्व का पाठ पढ़ाया। प्रधानाचार्य अनुपम सिंह उर्फ गोपाल सिंह ने बच्चों और अध्यापकों को होली की शुभकामनाएं देते हुए इस त्योहार के आनंद और उल्लास में शामिल होने का आग्रह किया। इस खुशी के मौके पर संस्थान के सभी शिक्षक और कर्मचारी संजीव, अनुज दुबे, कल्पना सिंह, कनक मैम, सौम्या मैम, बब्लू करवरिया, विकाश पाल आदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.