लखीसराय, जून 14 -- बड़हिया,निज प्रतिनिधि। नवादा लोकसभा क्षेत्र के सांसद विवेक ठाकुर रविवार को मुंगेर जाने के क्रम में बड़हिया स्थित मां बाला त्रिपुरसुंदरी मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने विधि-विधान के साथ माता का दर्शन-पूजन किया। यह भी पढ़ें- 17 और 18 जून को बड़हिया प्रखंड कार्यालय में लगेगा दो दिवसीय जन-कल्याण शिविरमंदिर की आस्था और पर्यटन पूजा बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मां बाला त्रिपुरसुंदरी के प्रति उनकी विशेष आस्था है। वे पहले भी इस मंदिर में आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार पर्यटन स्थलों के विकास और पहचान दिलाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि उनके स्वयं के लोकसभा क्षेत्र नवादा में भी कई प्राचीन मंदिरों को पर्यटन स्थल का दर्जा देने की मांग उठती रही है। यह भी पढ़ें- लखीसराय: सांसद विवेक ठा...