शाहजहांपुर, मार्च 8 -- कस्बे में 10 मार्च को होने वाले श्री बाला जी महाराज के विशाल जागरण से पहले मंगलवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्री बाला जी सेवा समिति की ओर से आयोजित शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा में मेंहदीपुर (राजस्थान) से लाई गई पवित्र ज्योति को खुटार की सीमा गुटैया पर श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। इसके बाद यात्रा बंडा रोड से होते हुए मां पंथवारी मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में भगवान राम-सीता, विष्णु-लक्ष्मी, भोलेनाथ-पार्वती, राधा-कृष्ण और खाटू श्याम सहित विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां सजाई गईं, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। भक्त ढोल-नगाड़ों और डीजे पर बज रहे भजनों पर अबीर-गुलाल उड़ाते हुए नाचते-गाते नजर आए। यात्रा तिकुनियां चौराहा और लंगोटी बाबा स्थान से होते हुए बीडीआर भट्ठा मै...