रुद्रपुर, अप्रैल 8 -- मयंक त्यागी, किच्छा। श्री हनुमान जन्मोत्सव पर 17वें श्री बालाजी महाराज का जागरण हुआ। जागरण में भक्तगण भजनों पर जमकर झूमे। मंगलवार को पुरानी गल्ला मंडी स्थित रामलीला मैदान में आयोजित बालाजी दरबार में विवेकदीप सिंह व अजय तिवारी ने बाबा का पूजन कर शुभारंभ किया। जागरण में बाबा का विशाल दरबार सजाया गया। सालासर धाम से पधारे सुप्रसिद्ध भजन गायक कैलाश नाथ व गुलाबनाथ ने लहर लहर लहराए झंडा बजरंग बली का, वीर हनुमाना अति बलवाना, कीजो केसरी के लाल मेरा छोटा सा एक काम व नगर में जोगी आया भजनों से बाबा का गुणणान किया। बरेली के भजन गायक अपर्णा मिश्रा एवं अनंत मिश्रा की जोड़ी ने दुनिया रचने वाले को भगवान कहते हैं पर धूम मनाई। बुधवार तड़के बाबा का भोग लगाया गया। जागरण में चिड़िया खेड़ा धाम की महंत पानश्री पाठक, रुद्रपुर के महापौर विकास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.