बालासुब्रमण्यम और जोरम अनिया बने नीति आयोग के पूर्णकालिक सदस्य
नई दिल्ली, मई 2 -- केंद्र सरकार ने शनिवार को शिक्षाविद् जोरम अनिया और लेखक आर बालासुब्रमण्यम को नीति आयोग के पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किया। कैबिनेट सचिवालय द्वारा जारी एक अधिसूचना में इनकी नियुक्ति की गई। शिक्षाविद्, एसोसिएट प्रोफेसर और अरुणाचल प्रदेश प्राइवेट एजुकेशनल रेगुलेटरी कमीशन की सदस्य अनिया के पास शिक्षण, शोध और सार्वजनिक नीति से जुड़ा 18 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वहीं बालासुब्रमण्यम सार्वजनिक नीति के विशेषज्ञ और विकास कार्यकर्ता हैं। एक योग्य चिकित्सक होने के साथ-साथ वह स्वामी विवेकानंद यूथ मूवमेंट और ग्रासरूट्स रिसर्च एंड एडवोकेसी मूवमेंट के संस्थापक हैं। बालासुब्रमण्यम ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के हार्वर्ड केनेडी स्कूल से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। नए सदस्यों की नियुक्ति के साथ ही सरकारी थिंक टैंक में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.