हरदोई, अप्रैल 17 -- हरदोई। जनपद के बालामऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडे के हालिया निरीक्षण के बाद स्टेशन पर एक नए प्रवेश द्वार और अतिरिक्त टिकट काउंटर स्थापित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। यह कदम स्टेशन पर बढ़ती यात्री संख्या और बदलते ढांचे को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। अमृत भारत योजना के तहत बालामऊ जंक्शन पर पहले ही कई विकास कार्य किए जा चुके हैं। इन कार्यों के अंतर्गत प्लेटफार्मों की संख्या में वृद्धि की गई। इसके बाद अब स्टेशन पर कुल पांच प्लेटफार्म संचालित हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- यात्री आश्रय में पार्किंग और सिटी साइड नई व्यवस्था लागू इसके साथ ही स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार की दिशा में भी बदलाव किया गया है। हालां...