बालाबेहट आश्रय स्थल में दम तोड़ रहे गोवंश तहसीलदार के हकीकत बताते ही भड़के डीएम
ललितपुर, मई 19 -- ललितपुर। निजी हाथों में गोवंशों की देखरेख का जिम्मा सौंपना गलत निर्णय साबित होता दिखाई दे रहा है। जनपद स्थित बालाबेहट आश्रय स्थल में घोर अव्यवस्था के चलते गोवंश दम तोड़ने लगे हैं। यह हम नहीं कह रहे, बल्कि मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिलास्तरीय गो संरक्षण समिति की बैठक में तहसीलदार पाली ने इस हकीकत से डीएम को अवगत कराया। प्रभारी तहसीलदार पाली रविंद्र कुमार ने जिलाधिकारी सत्य प्रकाश को बताया कि बीते दिनों वह बालाबेहट गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण करने गए थे। वहां उनको अव्यवस्थाओं का अंबार मिला। आश्रय स्थल में 550 गोवंश होने के बावजूद बाहर एक गार्ड और भीतर सिर्फ एक कर्मचारी मौजूद मिला। उन्होंने अन्दर जाकर निरीक्षण किया तो हर तरफ गंदगी का अंबार मिला। इसके अलावा कई जगहों पर गोवंश मरे पड़े मिले। जिसकी उन्होंने फोटो खी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.