बदायूं, जनवरी 3 -- बिसौली। क्षेत्र के गांव सीकरी में नववर्ष के अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महंत विजेंद्र शर्मा और नत्थूलाल मिश्रा द्वारा विधि-विधान से पूजन व हवन-यज्ञ कराकर किया गया। इसके उपरांत बालाजी महाराज की भव्य रथयात्रा व प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें पीतवस्त्रधारी महिलाओं ने कलश यात्रा निकालकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भजन संकीर्तन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर जनकल्याण की कामना की। आयोजन में प्रदीप शर्मा, अम्बरीष और उदयराज शर्मा का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर हरबीर, सुनील यादव, बीरपाल, लालू श्रीवास्तव, मुल्लू, रजनेश, अखिलेश मिश्र, अशोक सिंह, अरुण, अजय शर्मा, कुलदीप उपाध्याय, नितेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.