छपरा, फरवरी 25 -- फोटो- 6 तरैया भटगाई बालाजी मंदिर पर आयोजित बालाजी वार्षिक महोत्सव महायज्ञ को ले निकली कलशयात्रा में शामिल श्रद्धालुगण तरैया , एक संवाददाता। प्रखंड के भटगाँई गांव स्थित श्रीनाथ बालाजी मंदिर का वार्षिकोत्सव सह बालाजी महायज्ञ को ले गाजे बाजे व हाथी घोड़े के साथ भव्य कलशयात्रा बुधवार को निकाली गई। उक्त कलशयात्रा यज्ञ स्थल से चलकर मोलनापुर, परौना, मंझोपुर होकर संग्रामपुर पोखरा तक पहुंची। वही संग्रामपुर पोखर से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ 1100 कलशो में जलभरी की गयी। उक्त जुलूस पचौड़र बाजार, रसीदपुर होते हुए बालाजी मंदिर के प्रांगण में पहुंचा। उसके बाद वैदिक मंत्रों उच्चारण के साथ यज्ञ प्रारंभ हुआ। वही आज से शाम से विद्वानों द्वारा प्रवचन एवं वृंदावन के कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जायेगा। उक्त कलश यात्रा में श्रीनाथ सिंह...