बालाजी महाराज की शोभायात्रा को लेकर रुपरेखा तैयार
रामपुर, अप्रैल 4 -- जिले में इस वर्ष श्री बालाजी महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर 9 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह शोभायात्रा उत्सव पैलेस से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए सराय गेट चौकी, चौकी हजियानी, अग्रवाल धर्मशाला मिस्टन गंज, सराफा बाजार, चंपा कुमारी मिस्टन गंज और राजद्वारा मार्ग से श्री बालाजी मंदिर, शगुन मंडप, माला रोड पर जाकर संपन्न होगी। शोभायात्रा के दौरान पूरे मार्ग को सजाया जाएगा और जगह-जगह श्रद्धालु पुष्पवर्षा कर स्वागत करेंगे। इस आयोजन का संचालन श्री राम भक्त सेवा समिति द्वारा किया जा रहा है। समिति के महामंत्री पंकज कुमार अग्रवाल ने बताया कि शोभायात्रा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति की बठक आ योजित की जा चुकी है, जिसमें सभी पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.