अलीगढ़, अप्रैल 28 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। खेरेश्वर चौराहा स्थित प्राचीन बालाजी मंदिर को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा हटाने की कार्रवाई को लेकर मंदिर समिति पदाधिकारियों में आक्रोश है। पदाधिकारियों ने इस मामले को लेकर समद रोड स्थित रेस्टोरेंट में प्रेसवार्ता का आयोजन किया। पदाधिकारियों ने बताया कि मंदिर वर्ष 2008 से पूर्व स्थापित है। क्षेत्र के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। एनएचएआई द्वारा भूमि अधिग्रहण के दौरान पारित आदेश सेक्शन 3जी अवार्ड में उल्लेख किया गया था कि मंदिर का केवल आंशिक भाग ही अधिग्रहण में आता है। इस विषय का निस्तारण निकाय द्वारा मंदिर स्वामी, समिति से आपसी सहमति से किया जाएगा। इस संबंध में उच्चतम न्यायालय का वाद यूनियन ऑफ इंडिया बनाम स्टेट ऑफ गुजरात के दिशा निर्देशों के अनुसार वर्ष 2009 से पूर्व के अनधिकृ...