बालाजी मंदिर में 948वां खिचड़ी भंडारा, पहुंचे 1450 से अधिक श्रद्धालु
रांची, सितम्बर 12 -- रांची। श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर (तिरुपति बालाजी) मंदिर में शनिवार को भाद्रपद शुक्ल प्रतिपदा के त्रिपुष्यकर योग में 948वें खिचड़ी भंडारे का आयोजन हुआ। सुबह वैदिक अनुष्ठानों और विधि-विधान से भगवान श्रीमन्नारायण की पूजा-अर्चना, वेद-मंत्रोच्चार व महाआरती संपन्न की गई। इस अवसर पर मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। धार्मिक अनुष्ठानों के बाद 1456 श्रद्धालुओं ने खिचड़ी महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय : शनि देव मंदिर के वार्षिकोत्सव पर खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.