किशनगंज, अप्रैल 3 -- पोठिया। गुरूवार को पोठिया प्रखंड के छतरगाछ बालाजी मंदिर में गुरुवार को प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। बड़े ही हर्षोल्लास व शांतिपूर्ण माहौल में प्रात 9 बजे से ही मंदिर के पुरोहित देवानंद झा ने वैदिक मंत्रोंचरण के साथ पूजा अर्चना की। बताते चलें कि पोठिया प्रखंड के छतरगाछ बालाजी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर असम, सिलीगुड़ी, बागडोगरा, रामगंज, इस्लामपुर, पांजीपाड़ा, सोनापुर, विशनपुर, किशनगंज, ठाकुरगंज से दर्जनों मारवाड़ी समाज के लोग पहुंचे हैं। प्रत्येक वर्ष मंदिर में सवा मन लड्डू का भोग लगाया जाता है। इसी कड़ी के तहत गुरुवार को सवा मन लड्डू का भोग लगाने के पश्चात हवन, होम, पूर्ण आहुति, अनुष्ठान, ज्योत,यज्ञ हवन कार्यकर्म संपन्न कराया गया। पूजा के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच महा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.