रांची, दिसम्बर 15 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रातू रोड के श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर मंदिर में सफला एकादशी पर सोमवार को विशेष अनुष्ठान हुए। सुबह में जगत नियंता के विश्वरूप दर्शन के बाद अभिषेक हुआ। दैनिक पूजा, भोग चढ़ाने के बाद कुंभ, नक्षत्र एवं कुमकुम आरती हुई। अनुष्ठान में शामिल श्रद्धालुओं ने धर्म, अर्थ, मोक्ष और कामना की पूर्ति के लिए मंगल प्रार्थना की। अर्चक सत्यनारायण गौतम, गोपेश आचार्य और श्री नारायण दास ने अनुष्ठान संपन्न कराए। विशेष अनुष्ठान में राम अवतार नरसरिया, अनूप अग्रवाल, प्रदीप नरसरिया, घनश्याम दास शर्मा, राजेश सुल्तानिया, गौरीशंकर साबू, रंजन सिंह, ओमप्रकाश गाड़ोदिया, शम्भूनाथ पोद्दार, प्रभाष मित्तल समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्री श्याम मंदिर, हरमू रोड इधर, श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से हरमू रोड के श्री श्याम म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.