रांची, जुलाई 10 -- रांची। श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर तिरुपति बालाजी मंदिर में आषाढ़ कृष्ण पक्ष की योगिनी एकादशी का व्रत शनिवार को मनाया जाएगा। इस अवसर पर भगवान का विशेष तिरूवाराधनम और पूजा अनुष्ठान होगा। दर्शन के लिए मंदिर के पट सुबह 7 से 12 बजे और शाम 4 से 7 बजे तक खुलेंगे। मंदिर प्रबंधन के रंजन सिंह ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार दशमी से वेध एकादशी का व्रत नहीं करना चाहिए, बल्कि द्वादशी युक्त एकादशी का ही उपवास रखना शुभ होता है। यह भी पढ़ें- आज योगिनी एकादशी पर करें तुलसी से जुड़ा कोई 1 उपाय, लक्ष्मी-नारायण कृपा से बदलेगी किस्मत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...