बालाजी मंदिर में योगिनी एकादशी पर विश्वरूप दर्शन
रांची, जुलाई 11 -- रांची, वरीय संवाददाता। आषाढ़ कृष्णपक्ष की योगिनी एकादशी पर श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर मंदिर में शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। वैदिक परंपरा के अनुसार, गोपुरम का फाटक खुलते ही भक्तों ने भगवान के दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने नाम-गोत्र के संकल्प के साथ श्रीवेंकटेश स्तोत्र, श्रीलक्ष्म्याष्टोत्तर और श्रीविष्णु सहस्त्रनाम से क्रमबद्ध अर्चना की। पूरा मंदिर परिसर वैदिक मंत्रोच्चार और जयघोष से गूंज उठा। सुबह छह बजे विश्वरूप दर्शन, सुप्रभातम और मंगलाशासनम के बाद पांचरात्र आगम विधान से तिरूवाराधनम किया गया। एकादशी पर साप्ताहिक खिचड़ी भंडारे के स्थान पर फलाहारी पायसान्न भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें 1500 भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। अनुष्ठान आचार्य गोपेश और नारायण दास ने संपन्न कराए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.