देवरिया, अप्रैल 30 -- देवरिया, निज संवाददाता। ब्रह्मोत्सव के पांचवें दिन बुधवार को श्री तिरूपति बालाजी मंदिर में स्वामी राजनारायणाचार्य के नेतृत्व में भगवान वेंकटेश्वर को अवभृथ स्नान कराया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर भगवान के जयकारे से वातावरण भक्तिमय हो उठा।24 अप्रैल से कसया रोड स्थित श्री तिरूपति बालाजी मंदिर पर श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर भगवान के 27 वां ब्रहोत्सव मनाया जा रहा है। इसके क्रम में बुधवार को अवभृथ स्नान का कार्यक्रम था। सबसे पहले मंदिर के पीठाधीश्वर ने भगवान वेंकटेश्वर को अबटन व हल्दी लगाया गया। उसके बाद अभिषेक किया गया। फिर भगवान लड्डू गोपाल को नाव में बैठाकर मंदिर परिसर में बने कुंड में घुमाया गया। यह भी पढ़ें- जयकारे के बीच निकली भगवान वेंकटेश्वर की रथयात्रा तत्प...