बालाजी मंदिर में पुत्रदा एकादशी पर विशेष अनुष्ठान
रांची, अगस्त 24 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर बालाजी मंदिर में सोमवार को पुत्रदा एकादशी पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान हुए। सुबह भगवान के विश्वरूप दर्शन के उपरांत अभिषेक किया गया। दैनिक पूजन एवं भोग अर्पित करने के बाद नक्षत्र, कुंभ और कुमकुम आरती उतारी गई। वैदिक मंत्रोच्चार, उपनिषद तथा श्रीवेदान्तदेशिक स्वामी विरचित स्तोत्रों के पाठ से भगवान दंपति का भावपूर्ण स्तवन हुआ। तदियाराधन, शठारी और तीर्थ अनुष्ठान के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया। महाभिषेक और उद्यास्तमन सेवा के मुख्य यजमान पुलक व आयुषी सिंघानिया रहे।अर्चक सत्यनारायण गौतम, गोपेश आचार्य और नारायण दास ने अनुष्ठान कराए। रामअवतार नारसरिया, अनूप अग्रवाल, प्रदीप नारसरिया, घनश्याम शर्मा, सुशील लोहिया समेत अनेक श्रद्धालु शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.