रांची, मार्च 19 -- रांची, वरीय संवाददाता। नव संवत्सर (विक्रम संवत 2083) के शुभारंभ और चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के पावन अवसर पर गुरुवार को धुर्वा स्थित श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर मंदिर (तिरुपति बालाजी मंदिर) में विशेष अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। ब्रह्ममुहूर्त में भगवान वेंकटेश का पांचरात्र आगम विधि से षोडशोपचार पूर्वक तिरूवाराधन संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर में सैकड़ों भक्तों की उपस्थिति ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। धार्मिक अनुष्ठान के अगले चरण में भगवान का दूध, दही, हल्दी, शहद, चंदन, केसर और गंगाजल से क्रमानुसार भव्य महाभिषेक कराया गया। अभिषेक के पश्चात भगवान को मनमोहक रेशमी वस्त्रों से सुसज्जित कर विशेष श्रृंगार किया गया। इसके उपरांत नक्षत्र, कुंभ और कर्पूर की ज्योत से महाआरती एवं महास्तुति की गई और उपस्थित भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.