अलीगढ़, मार्च 2 -- अलीगढ़, संवाददाता। मथुरा रोड स्थित श्री सालासर बालाजी मंदिर में सुंदरकांड पाठ व भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान हनुमान जी की अद्भुत लीलाओं, पराक्रम और प्रभु श्रीराम के प्रति उनकी अटूट भक्ति का विस्तार से वर्णन किया गया। भजन मंडली द्वारा प्रस्तुत भक्ति गीतों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मंदिर परिसर में "जय श्री राम" और "जय बजरंगबली" के जयकारों से माहौल गुंजायमान रहा। फूलों की होली भी खेली गई। इस मौके पर आयोजक सीए तुषार बंसल, दिव्या बंसल, राजेश बंसल, एड. ठा. हरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक विवेक बंसल, शैलेश अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, पुनीत, मनीष शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.