बाराबंकी, अप्रैल 2 -- सूरतगंज। क्षेत्र के कुड़वा बल्लोपुर स्थित पंचमुखी बालाजी धाम मंदिर में आयोजित नौवें वार्षिकोत्सव के अवसर पर वृहस्पतिवार को आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हनुमान जयंती के पावन पर्व पर आयोजित भव्य भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर दर्शन-पूजन किया और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। हनुमान जयंती के दिन सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर पंचमुखी बालाजी के दर्शन किए। वहीं महंत महामण्डलेश्वर कमतादास महाराज (पलवल वाले) तथा महामण्डलेश्वर राघवदास महाराज की उपस्थिति में विशेष पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। पंचमुखी बालाजी की मूर्ति पर विधिवत रोट चढ़ाया गया, जो इस आयोजन का प्रमुख धार्मिक अनुष्ठान रहा। इसके उपरांत श्रद्धा और भक्ति भाव से रामचरित मानस का...