आगरा, अप्रैल 25 -- शहर में सीवर लाइन और गंगाजल की पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़कों के धंसने का सिलसिला जारी है। दयालबाग और केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड के बाद अब बालाजीपुरम क्षेत्र में आए दिन सड़क धंस रही है। श्याम नगर में भी सड़क धंसने और विनय नगर में पानी की पाइपलाइन लीक होने से गड्ढे बन रहे हैं। शुक्रवार रात बालाजीपुरम में जीएल पब्लिक स्कूल के गेट के सामने सड़क में गहरा गड्ढा हो गया। इससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। क्षेत्रीय निवासी भाजपा नेता केके भारद्वाज ने बताया कि सुबह लोगों ने गड्ढा देखा तो चौंक गए। ऊपर से गड्ढा तीन से चार फुट चौड़ा दिख रहा था। यह भी पढ़ें- सड़क के बीच बने गड्ढे से बड़ी दुर्घटना की बनी रहती है संभावना अंदर से जमीन काफी खोखली हो चुकी थी। सामने स्कूल होने से लोगों की चिंता बढ़ गई। इससे स्कूली बच्चों के लिए खतरा पैदा हो गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.