संभल, अप्रैल 1 -- शहर के सीता रोड स्थित बालाजी धाम में श्री लड्डू वाले बालाजी दरबार में बालाजी महाराज के 29वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्री अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समापन दोपहर 12 बजे महाआरती के साथ होगा। दरबार के महंत राकेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि पिछले 29 वर्षों से बालाजी महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। परंपरा के अनुसार जन्मोत्सव से दो दिन पहले अखंड रामायण पाठ कराया जाता है। इसके बाद महाआरती, भव्य शाही स्नान, संकट मोचन हवन और मस्तकाभिषेक जैसे धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। कार्यक्रम के अंत में ब्राह्मण भोज, कन्या भोज, छप्पन भोग वितरण और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...