इटावा औरैया, फरवरी 25 -- कानपुर देहात, संवाददाता। मलासा ब्लॉक के जुनेदापुर स्थित बालाजीधाम में पिछले 19 साल से नारियलों की होली जलाई जा रही है । इस अनूठी परंपरा का निर्वहन करने के लिए इस साल भी तैयारी शुरू हो गई है । इस बार 2 मार्च को मध्यरात्रि के बाद होलिका दहन होना है। इसके चलते श्रद्धालुओं ने होली सजाने के लिए नारियल लाना शुरू कर दिया है। जुनेदापुर गांव में 19साल पहले बालाजीधाम का निर्माण होने के साथ ही वहां नारियल की होली जलाने की पंरंपरा शुरू हुई थी। इसके बाद से लगातार यहां इस अनूठी परंपरा का निर्वहन होता आ रहा है। इसके लिए अकबरपुर ब्लॉक के लालपुर गांव स्थित केला देवी मंदिर से पूजन अर्चन के साथ श्रद्धालु शोभा यात्रा निकाल कर जुनेदपुर स्थित बालाजी धाम में पहुंचते हैं। यहां पूरे साल चढऩे वाले नारियलों के अलावा मनौतियां पूरी होने पर अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.