लखीमपुरखीरी, जनवरी 11 -- सिंगाही खुर्द स्थित श्री बाला जी धाम के मुख्य द्वार पर शनिवार को स्टाल लगाकर राहगीरों को चाय पिलाई। मन्दिर कमेटी के अध्यक्ष पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश भास्कर एवं आचार्य विवेक मिश्र ने बताया बीते कई दिनों से अत्यधिक सर्दी पड़ रही है जिसको देखते हुए शनिवार को श्री बाला जी धाम के तत्वावधान में विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंडिर के मुख्य गेट पर स्टाल लगया गया हनुमान जी की पूजा अर्चना बाद चाय व बिस्किट का वितरण किया गया। इस दौरान राजेश भास्कर, विवेक मिश्रा, श्याम सुंदर कुशवाहा, राम निवास मित्तल, लवी पाराशर, मनोज मोदनवाल, अजय जायसवाल, राजन यादव डेरी वाले, राहुल शर्मा, ओम प्रकाश मदेशिया एवं श्री बाला जी धाम कमेटी के सदस्यगण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.