फिरोजाबाद, जनवरी 20 -- बालाजी धाम पर पहुंचने पर नजारा बदला-बदला दिखता है। प्रसाद एवं खाद्य सामग्री बेचने वाले आम दुकानदार भी एप्रिन पहने दिखाई देते हैं तो सिर पर भी कैप दिखाई देती है, ताकि खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता बनी रहे। यह सब संभव हो सका है खाद्य विभाग की बालाजी धाम को ईट राइट प्लेस ऑफ वर्सिप बनाने की पहल से। भात सरकार एफएसएसएआई ने भी बालाजी धाम को ईट राइट प्लेस ऑफ वर्सिप का प्रमाण पत्र मिल चुका है। खाद्य सुरक्षा एवं औषध प्रशासन द्वारा लगातार यहां का निरीक्षण किया जा रहा है। इसका ही असर दिखाई दे रहा है कि दुकानदार एप्रिन पहन कर खाद्य सामग्री का निर्माण कर रहे हैं तो कूड़ेदान में ही कूड़ा डालने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। वहीं श्रद्धालुओं को प्रसाद एवं अन्य सामग्री पॉलीथिन के स्थान पर कपड़े के थैले में दे रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.