पीलीभीत, मार्च 2 -- पूरनपुर। सोमवार को भजन सिंह भदौरिया के आवास पर खुटार में स्थित बालाजी धाम के महंत नंदन जी महाराज पहुंचे। हिंदू सगंठन के लोगों ने उनका स्वागत किया। नंदन जी महाराज ने राष्ट्रीय बजरंग दल, गौ रक्षा दल सहित कई संगठनों के कार्यकर्ताओं मंदिर कमेटियों के लोगों से भेंट की। नदंन जी महाराज ने 10 मार्च को खुटार में होने वाले भव्य बालाजी दरबार के लिए सभी को आमंत्रित किया। इस दौरान गौ रक्षा, मठ मंदिर, संत सुरक्षा और धर्म प्रचार को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान शिवम सिंह भदौरिया, विपिन सिंह, अशोक खंडेलवाल, रवि जायसवाल, धनंजय मिश्रा, संजय पांडे, राहुल अवस्थी, सिद्धार्थ शुक्ला, सिद्धांत जादौन, बृजेश तोमर, आकाश पांडे, सुशील मिश्रा, अवनीश शुक्ला, सुमित सिंह, सोनू सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...