बिजनौर, मार्च 23 -- कोतवाली देहात। ग्राम बांकपुर निवासी पुलकित पुत्र मुनेश चौधरी गांव से बालाजी धाम की पैदल यात्रा पर रवाना हुए। इस अवसर पर गांव में धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला। रविवार को ग्रामीणों ने पुलकित को फूलमालाओं से सम्मानित किया और ढोल-बाजों के साथ उन्हें गांव से विदा किया। पुलकित ने बताया कि वह 30 मार्च तक पैदल यात्रा करते हुए बालाजी धाम पहुंचेंगे और वहां पहुंचकर झंडा चढ़ाकर पूजा-अर्चना करेंगे। पुलकित के साथ गांव के ही अंकित चौधरी और गुड्डू भी यात्रा पर निकले हैं। तीनों श्रद्धालुओं को विदा करने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए और सभी ने उनकी यात्रा की सफलता और सुरक्षा के लिए शुभकामनाएं दीं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव से हर वर्ष श्रद्धालु आस्था के साथ बालाजी धाम की पैदल यात्रा पर जाते हैं, जिससे क्षेत्र में धार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.