बालाजी दर्शन करने गई पत्नी ने प्रेमी से करवाई थी मजदूर की हत्या
लखनऊ, सितम्बर 21 -- बाराबिरवा में नौ दिन पहले मजदूर रामबाबू (32) की हत्या उसकी पत्नी पुष्पा ने कानपुर बिठूर निवासी प्रेमी नीरज मौर्या से करवाई थी। पति की हत्या करवाने से पहले साजिश के तहत आरोपी पत्नी खुद बालाजी के दर्शन के लिए चली गई थी, जिससे किसी को उस पर शक न हो। हत्या के अगले दिन आरोपी पत्नी दर्शन करके घर लौट आई थी। इस मामले में कृष्णा नगर पुलिस ने हत्याकांड में मुख्य आरोपी नीरज मौर्या और साजिशकर्ता उसकी पत्नी पुष्पा मौर्या को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। डीसीपी दक्षिणी मो. मुश्ताक ने बताया कि बिठूर के नीरज मौर्या और आरोपी पुष्पा आपस में रिश्तेदार हैं। इन लोगों ने साजिश के तहत 13 सितंबर को रामबाबू की हत्या करवाई थी। इस मामले में काकोरी गोलाकुआं के श्याम बाबू ने भाई रामबाबू की हत्या का मुकदमा कृष्णा नगर थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.