बुलंदशहर, जून 2 -- शहर के कृष्णा नगर स्थित श्री बालाजी महाराज के दिव्य धाम बालाजी दरबार में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान पहुंचीं। मंदिर प्रांगण में पहुंचने पर महंत स्वामी परमदेव महाराज और श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान अध्यक्ष ने भाई अरविंद रावत और अन्य परिजनों ने अपने स्व: पिता रामपाल रावत की पुण्य स्मृति में नमन किया। साथ ही मंदिर प्रांगण में विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजन-अर्चन संपन्न कराया गया। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान की सनातन धर्म के प्रति अटूट आस्था, श्रद्धा और विश्वास को देखते हुए बालाजी दरबार के महंत स्वामी परमदेव महाराज ने पूजन कराया। कार्यक्रम में श्यौपाल सिंह, मांगेराम त्यागी, करणवीर सिरोही, मनोज चौधरी,राजेंद्र अग्रवाल, सुनील शर...