शाहजहांपुर, मार्च 12 -- खुटार में बीडीआर भट्ठा मैदान पर श्री बालाजी महाराज सेवा समिति की ओर से सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम के तहत भव्य जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूरी रात भजनों और झांकियों का आनंद लिया। बालाजी महाराज के जयकारों से क्षेत्र का माहौल गूंजता रहा। कार्यक्रम में शुभम रंगीला जागरण मंडल शाहजहांपुर के कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी। बरेली से आई गायिका अंजलि द्विवेदी और भजन गायक सुमित सैनी ने विभिन्न भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। उदित राज म्यूजिकल ग्रुप मुरादाबाद की संगीत धुनों पर श्रद्धालु देर रात तक कार्यक्रम में शामिल रहे। सुरजीत आर्ट ग्रुप शाहजहांपुर की ओर से देवी-देवताओं की झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिन्हें दर्शकों ने सराहा। भगवान कृष्ण की फूलों की होली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.