बालाजी क्लब बरनाहल ने जीता उदघाटन मैच
मैनपुरी, जून 5 -- किशोरी इवेंट टी-10 नाइट टूर्नामेंट का आयोजन बीती रात कस्बा के नरसिंह यादव इंटर कॉलेज के मैदान में किया गया। टूर्नामेट की शुभारंभ विधायक तेजप्रताप यादव ने फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। टूर्नामेंट का उदघाटन मैच बालाजी क्लब बरनाहल व पैरामेडीकल सैफई के बीच खेला गया। बालाजी क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम की शुरूआत तो धीमी रहीं लेकिन बल्लेबाज ने 44 रनों की शानदार पारी खेली। टीम ने 10 ओवर में 110 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पैरामेडीकल सैफई की टीम शुरूआत खराब रही। एक के बाद एक विकेट गिरा। पूरी टीम निर्धारित ओवर में 80 रनों पर सिमट गई। बालाजी क्लब बरनाहल टीम के संघरतन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अंपायरिंग पूरन व मुशीर ने की। स्कोरिंग हर्षवर्धन व गौतम शुक्ला तथा कमेंट्री व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.