शामली, अप्रैल 2 -- थानाभवन। नगर एवं देहात क्षेत्र में गुरुवार को बालाजी प्राकट्योत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न मंदिरों में हवन-यज्ञ, पूजा-अर्चना, सुंदरकांड पाठ एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। पूजा-अर्चना के उपरांत प्रसाद वितरण और विशाल भंडारों का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ अर्जित किया। चौक बाजार स्थित श्री बालाजी धाम में देवेंद्र पंडित के निर्देशन में मुख्य यजमान दिग्विजय राणा व उनकी धर्मपत्नी ने विधिविधान से हवन-पूजन संपन्न कराया। वहीं प्राचीन जगन्नाथ मंदिर बालाजी धाम में वैभव गोयल एवं शिवम इल्लू ने अपनी धर्मपत्नियों के साथ पूजा-अर्चना में भाग लिया। एक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.