हरदोई, मई 15 -- माधौगंज। विकास खंड के ग्राम भिठाई स्थित पड़रिया बाबा देवधाम पर आयोजित भव्य मेले एवं बालाजी जागरण में श्रद्धालुओं की अपार आस्था देखने को मिली। दिनभर हवन-पूजन, आराधना और भंडारों का आयोजन हुआ। क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू ने देवधाम पहुंचकर पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर पूर्व सदस्य जिला पंचायत एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव पंकज कुमार सिंह ने बालाजी जागरण का आयोजन कराया। मेले में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बाबा के दर्शन किए। पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। मेले में सजे आकर्षक स्टॉल और रंग-बिरंगी सजावट लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने मेले का आनंद लिया और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की खरीदारी की। जागरण में आदि शक्ति ज...