मुरादाबाद, मार्च 17 -- श्री बालाजी शोभा यात्रा सेवा समिति के तत्वावधान में मंगलवार को बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें बालाजी की शोभायात्रा धूमधाम के साथ में निकाले जाने पर चर्चा की गई। मंगलवार को शोभायात्रा के अध्यक्ष चमन पाल के आवास पर बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें शोभायात्रा की व्यवस्था को लेकर जिम्मेदारियां दी गई, जिसमें कहा कि इस बार शोभा यात्रा में भगवान बालाजी, राम दरबार,भगवान महाकाल, हनुमान अखाड़ा, सालासर बालाजी आदि की झांकी आकर्षण का केंद्र बनेगी। दो अप्रैल को दोपहर 4 बजे से प्राचीन मंदिर गमादेवत से शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इस मौके पर अमन पाल, मयूर गुप्ता, मुन्ना ठाकुर, चमन गुप्ता, रजत गुप्ता, अनिल कोहली, पप्पू पाल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। शोभायात्रा को लेकर सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.